दाल बाटी चूरमा Dal Bati Churma
Recipes in Hindi and English Both with Video Find me on Facebook : https://www.facebook.com/groups/GarimasYummyRecipes/ FaceBook Page : https://www.facebook.com/pg/GarimasYummyDeliciousRecipes/posts Find me on Youtube : https://www.youtube.com/channel/UCSeywlNJJbhYSSQVWa6v2PQ/videos Easy Tips : https://www.youtube.com/channel/UCzCWuTAidEy2qMY0Jr691lA दाल बाटी चूरमा राजस्थान के शाही घरानों का प्रसिद्ध भोजन रहा है और आज भी यहाँ के घर घर मे खास मौकों पर बनने वाला सबसे खास भोजन है। इंदौर में कुछ स्थानों पर इसे दाल बाफला के नाम से जाना जाता है। आज आपको इसकी विधि बताने जा रही हूँ। इसकी बनाने की विधि ज़्यादा मुश्किल नहीं है, आप आसानी से घर पर बना सकते है। हाँ इसके लिए ओवन की ज़रूरत होगी, वैसे तो पारंपरिक रूप से बाटी कन्डो पर बनाई जाती है लेकिन हम सब घर पर ओवन में या तन्दूर में इसे बना सकते है। जब भी कभी घर पर मेहमान आये, छोटी पार्टी हो या किसी त्योहार के मौके पर बनाइये और घरवालों के साथ मेहमानों को भी खिलाकर खुश करिए, मेहमान खाने के बाद वा...