एक बार अगर बना लिया मेथी के पत्तों से ये साग तो दूसरे सारे साग भूल जाएंगे। Methi ka Saag | Methi Sag Recipe


#Garimasyummyfoodrecipes
#garimasvlog

Recipes in Hindi and English Both with Video

Find me on Facebook : https://www.facebook.com/groups/GarimasYummyRecipes/

FaceBook Page : https://www.facebook.com/pg/GarimasYummyDeliciousRecipes/posts

Find me on Youtube : https://www.youtube.com/channel/UCSeywlNJJbhYSSQVWa6v2PQ/videos

Garima's Vloghttps://www.youtube.com/channel/UCzCWuTAidEy2qMY0Jr691lA






एक बार अगर बना लिया मेथी के पत्तों से ये साग तो दूसरे सारे साग भूल जाएंगे। Methi ka Saag | Methi Sag Recipe



मेथी का साग 


सामग्री 


मेथी के पत्ते 250 ग्राम 
हरी मुंग दाल 1/2 कटोरी 
नमक स्वादानुसार 
गेंहू का आटा 2 छोटी चम्मच 
देशी घी 4 टेबलस्पून 
जीरा 1 टेबलस्पून 
हींग 1/4 टीस्पून 
साबुत सूखी लाल मिर्च 4 से 5 
पिसी लाल मिर्च 1 टीस्पून 

विधि 


  • मेथी के पत्तो को छाँट लें। 
  • मोठे डंठल निकाल दें। 
  • पत्तों को धुलकर रख लें। 
  • मूंग दाल को 20 मिनट के लिए भिगा कर रख दें। 
  • पत्तो को मिक्सी में थोड़े पानी के साथ बारीक पीस लें। 
  • किसी कड़ाही या पैन में पिसे पत्ते डालें। 
  • 2 गिलास पानी और नमक डालकर पकाने रख दें। 
  • उबाल आने लगे तो गैस धीमी करके 10 मिनट के लिए छोड़ दें। 
  • दाल को 1 गिलास पानी के साथ कुकर में एक सीटी आने तक पकाएं। 
  • ध्यान रखे कि दाल को ज्यादा गलाना नही है। 
  • दाल पक जाए तो पानी सहित मेथी के साग में मिला दें। 
  • 10 मिनट के लिए वापस पकने रख दें। 
  • गेंहू के आटे का पतला घोल बना लें। 
  • साग को पकते हुए कुल 20 मिनट हो जाये तब घोल को बहुत थोड़ा थोड़ा करके डाले और लगातार साग को चलाते भी रहे, जिससे साग में आटे की गुठली न पड़े। 
  • जब वापस साग में उबाल आ जाये तो धीमी आंच पर 5 मिनट के लिए और पकाये। 
  • मेथी के साग बनकर तैयार है। 
  • देशी घी गरम करे, जीरा और हींग का तड़का दें। 
  • गैस बंद करके सूखी और पिसी लाल मिर्च मिलाये। 
  • तड़के को साग में मिलाकर ढक दें। 
  • गरमा गरम रोटी के साथ मेथी के साग सर्व करें।







Fenugreek Saag 


Material 


Fenugreek leaves 250 grams 
Green Mung Dal 1/2 bowl 
Salt to taste 
Wheat flour 2 teaspoons 
Desi Ghee 4 tablespoons 
Cumin seeds 1 tablespoon 
Asafoetida 1/4 tsp 
Whole dry red chillies 4 to 5 
Red chili powder 1 tsp 

Method 


  • Check the fenugreek leaves. 
  • Remove the stalks. 
  • Wash the leaves. 
  • Keep the moong dal soaked for 20 minutes. 
  • Finely grind the leaves in the grinder with some water. 
  • Put the ground leaves in a pan. 
  • Add 2 glasses of water and salt and keep cooking. 
  • When it starts boiling, reduce the gas and leave it for 10 minutes. 
  • Cook the lentils with 1 glass of water in the cooker until one whistle. 
  • Keep in mind that the lentils do not have to melt too much. 
  • If the lentils are cooked, then add water along with fenugreek saag. 
  • Let it cook for 10 minutes. 
  • Make a thin batter of wheat flour. 
  • When the greens are cooked for a total of 20 minutes, then pour the solution little by little and keep stirring the greens continuously, so that the kernels do not fall into the dough. 
  • When the greens return to a boil, cook for another 5 minutes on low flame. 
  • Fenugreek saag are ready. 
  • Heat deshi ghee, add cumin and asafoetida. 
  • Turn off the gas and mix dry and ground red chillies. 
  • Mix the tempering in the saag and cover it. 
  • Serve fenugreek saag with hot bread.






Comments

Popular posts from this blog

Aloo Chole ki Sabji आलू छोले की सब्जी

हरी मिर्च के टपोरे Hari Mirchi ke Tipore Recipe - Rajasthani Green Chilli Tipore - Mirch ke Tapore | Pickle

कच्चे आलू के चिप्स Raw potato chips

भरवाँ लाल मिर्च का अचार Stuffed red Chilli Pickle

लहसुन लाल मिर्च की तीखी चटनी Red Chutney of Garlic Red Chilli

सूजी के चीज़ी चीले | Semolina cheese Piza

एक बार छोटे बैंगन की सब्जी इस तरीके से बनाकर देखिये, सब उंगली चाटते रह जाएंगे। Baingan ki Sabji

शाही टोस्ट

कैबेज दाल बड़ा Cabbage lentils Vada

ब्रेड साइड्स से बने कटलेट | Leftover Bread Sides Cutlet