भरवाँ लाल मिर्च का अचार Stuffed red Chilli Pickle

Recipes in Hindi and English Both
with Step by Step pics & Video

Find me on Facebook : https://www.facebook.com/groups/GarimasYummyRecipes/

FaceBook Page : https://www.facebook.com/pg/GarimasYummyDeliciousRecipes/posts

Find me on Youtube : https://www.youtube.com/channel/UCSeywlNJJbhYSSQVWa6v2PQ/videos

 Easy Tips :  https://www.youtube.com/channel/UCzCWuTAidEy2qMY0Jr691lA 

 


भरवाँ लाल मिर्च का अचार 




सामग्री




  • मोटी लाल मिर्च 1 किलो 
  • नमक 250 से 300 ग्राम (स्वादानुसार) 
  • हल्दी पाउडर 4 टेबलस्पून 
  • अमचूर पाउडर 250 ग्राम 
  • हींग 1 छोटी डब्बी 
  • तेल 500 ग्राम 

साबुत मसाले - 


  • अजवायन 50 ग्राम 
  • सौंफ 70 ग्राम 
  • कलौंजी 1 टीस्पून 
  • राई 150 ग्राम 
  • पीली या काली सरसो के दाने 100 ग्राम 
  • धनिया 100 ग्राम 
  • जीरा 70 ग्राम 


  • विधि 

साबुत मसालों में से 2 चम्मच सौंफ, कलौंजी और 1 टीस्पून अजवाइन अलग करके रख दें।




 जीरा, सौंफ, अजवाइन और धनिया को अलग अलग गर्म तवे पर सूखा ही खुशबु आने तक भून लें - 




अब ठंडा करके मिक्सी में सूखा पीसकर रख दें।




राई और सरसों को बारीक़ सूखा पीस लें। पिसे मसाले में पिसी राई और सरसों मिक्स कर लें। 




साबुत मसाले सौंफ, अजवाइन और कलौंजी जो अलग रखी थी, उसे भी मिक्स करें। अमचूर पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और हींग भी मिक्स कर लें। हमारा अचार का मसाला तैयार है।




लाल मिर्च को गीले कपड़े से पोछकर तेज धूप में सुखा लें, ध्यान रखे की मिर्च अच्छे से सूख जाए, उसमे कोई गीलापन न रहे। मिर्च की ऊपर से डंडी तोड़कर किसी चाकू की मदद दे अंदर के बीज निकाल दें। मिर्च के बीज और आधा तेल को मसाले में मिक्स कर दें।





अब इस मसाले को मिर्ची में अच्छे से भर दें।(वीडियो में देखे)




भरी हुई मिर्चो को किसी बर्तन या प्लास्टिक के टब में रखकर रात भर के लिए ढककर रख दें।



दूसरे दिन पूरे 5 से 6 घण्टे धूप दिखा दें।





 जार में रखने से पहले एक एक मिर्च को उठाकर तेल के बर्तन में डुबाये और फिर जार में डालते जाये।( वीडियो में देखे)




बचे तेल को जार में मिर्च के ऊपर से डालकर 5 से 6 दिन तक धूप में रखे, मिर्च का अचार तैयार है।





Stuffed red Chilli Pickle 


Material 


  • Thick red chilli 1 kg 
  • 250 to 300 grams of salt (or to taste) 
  • 4 tablespoons turmeric powder 
  • Dry mango powder 250g 
  • Asafoetida 1 small dibba 
  • Oil 800 gram 

Whole spices 


  • 50g Thyme 
  • Fennel seeds 70 grams 
  • 1 teaspoon nigella seeds 
  • 150g Rai 
  • Yellow or black mustard seeds 100g 
  • Coriander seeds 100g 
  • 70g cumin 

Method 

Take Whole spices to 2 teaspoons fennel seeds, nigella and 1 teaspoon thyme and keep aside.



 Dry roast Cumin, fennel, and coriander separately on hot pan,



 until the smell, cooled and grind in a grinder.



Grind fine dry mustard and Rai. Mix in the ground Rai and mustard powder spices.



Whole spices, fennel, nigella and thyme which was set aside, and also mix well. Dry mango powder, turmeric powder, salt and asafoetida Mix well.



We have prepared the spices for the marinade. Red chilli in a damp cloth and dry Pockr sunny, well-drained soils and the chillies are dried, in that there is no moisture. Breaking up a knife from the stems of chillies, remove the seeds inside help. Chili seeds and half the oil in the spice mix it.




Now fill good in chili spices. (See video)



loaded with chilies in a bowl or plastic tub cover and leave overnight.



5 to 6 hours of full sun to show the other day.



 Took oil in jars before placing a pot of chili is dipped into a jar and then be put in. (See video)



Add the remaining oil over the peppers in the jar in the sun kept 5 to 6 days, Stuff Red Chilli Pickle is ready.













Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Aloo Chole ki Sabji आलू छोले की सब्जी

हरी मिर्च के टपोरे Hari Mirchi ke Tipore Recipe - Rajasthani Green Chilli Tipore - Mirch ke Tapore | Pickle

कच्चे आलू के चिप्स Raw potato chips

लहसुन लाल मिर्च की तीखी चटनी Red Chutney of Garlic Red Chilli

सूजी के चीज़ी चीले | Semolina cheese Piza

एक बार छोटे बैंगन की सब्जी इस तरीके से बनाकर देखिये, सब उंगली चाटते रह जाएंगे। Baingan ki Sabji

शाही टोस्ट

कैबेज दाल बड़ा Cabbage lentils Vada

ब्रेड साइड्स से बने कटलेट | Leftover Bread Sides Cutlet