सूजी के चीज़ी चीले | Semolina cheese Piza

Recipes in Hindi and English Both with Video

Find me on Facebook : https://www.facebook.com/groups/GarimasYummyRecipes/

FaceBook Page : https://www.facebook.com/pg/GarimasYummyDeliciousRecipes/posts

Find me on Youtube : https://www.youtube.com/channel/UCSeywlNJJbhYSSQVWa6v2PQ/videos

Easy Tips :  https://www.youtube.com/channel/UCzCWuTAidEy2qMY0Jr691lA 

 

 

 

सूजी के चीज़ी चीले 


जब कभी नाश्ते में कुछ हल्का खाने का मन करे, बच्चों को कुछ स्वादिस्ट और तुरन्त बनने वाली डिश देनी हो तो बनाये ये स्वास्थ्यवर्धक सूजी का पिज़्ज़ा। बाहर के पिज़्ज़ा से एकदम अलग और शानदार। जो जल्दी से बन भी जाएगी, साथ ही साथ चीज का साथ इसका स्वाद भी दोगुना कर देता है। सब्जियां अपनी पसंद से डालिये, जो बच्चों या आपके घर के बड़ो को पसंद हो। एक बार बनाइये, फिर देखिए कैसे बच्चे बार बार इसे खाने की जिद करते हैं। तो चलिए बनाते हैं, सूजी के चीज़ी चीले......!!!!! 

एक नजर डालिए - 

रेसिपी टाइप इंडियन 
तैयारी का समय 10 मिनट 
पकाने के समय 10 मिनट 
कितने लोगों के लिए 2 
मील टाइप वेज 

सामग्री 

चीले के लिए

सूजी 1 कप 
ताज़ी दही 1 कप 
बेसन 2 बड़े चम्मच 
नमक स्वादानुसार 
इनो फ्रूट साल्ट 1 छोटी चम्मच 
तेल 2 छोटी चम्मच 

अन्य सामग्री

टोमेटो सॉस 2 बड़े चम्मच 
कटी प्याज 2 बड़े चम्मच 
टमाटर 1 बारीक कटा 
नमक 1 चुटकी 
कॉली मिर्च पाउडर 1/5 छोटी चम्मच 
चीज़ कद्दूकस किया 1/2 कप 
ऑरेगैनो 1/2 छोटी चम्मच 
चिली फ्लेक्स 1/2 छोटी चम्मच 

विधि 

  • सूजी को एक प्याले में निकाल लें। 
  • इसमें बेसन, नमक और दही डालकर अच्छे से मिक्स करें। 
  • 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। 
  • 10 मिनट के बाद मिक्सचर थोड़ा गाढा हो जाएगा। 
  • इसमें 2 बड़ी चम्मच पानी या छाछ डालकर अच्छे से मिला लें। 
  • सूजी का घोल खूब गाढा होना चाहिए जिससे वो तवे पर डालने पर फैले नही। 
  • नानस्टिक तवे पर थोड़ा तेल या घी डालकर गरम होने रख दें | 
  • सूजी के मिश्रण में इनो फ्रूट साल्ट डालकर मिला लें। 
  • ध्यान रहे कि जब मिश्रण को तवे पर डालना हो तभी इसमें इनो मिलाये, और मिश्रण को ज्यादा चलाये नही। 
  • गर्म तवे पर सूजी मिश्रण के 2 बड़े चम्मच डालें। 
  • घोल को फैलाये नही, ऐसे ही रहने दें। 
  • एकदम धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट के लिए ढक दें। 
  • 3 मिनट के बाद ढक्कन हटाकर चीले को पलट दें। 
  • दूसरी तरफ से बस हल्का ही सेकना है, ज्यादा लाल नही करना है। 
  • चीले को वापस पलट लें, और गैस बंद कर दें। 
  • चीले को तवे पर ही रहने दें। 
  • चीले पर टोमेटो सॉस फैलाये। 
  • कटी प्याज डालकर फैलाये। 
  • कटी टमाटर डालकर फैलाये। 
  • ऊपर से नमक और काली मिर्च का पाउडर डालें। 
  • कद्दूकस की हुई चीज डालकर फैलाये। 
  • ऑरेगैनो और चिली फ्लेक्स डाल दें। 
  • गैस को वापस जला दें। 
  • चीले को ढककर 2 मिनट के लिए धीमी आंच पर छोड़ दें, जिससे चीज अच्छे से पिघल जाए। 
  • 2 मिनट के बाद ढक्कन हटा दें। 
  • गैस बंद करके चीज़ी चीले को किसी प्लेट में निकाल लें। 
  • पिज़्ज़ा की तरह काटकर गर्मागर्म परोसे। 
  • खुद भी खाए और अपने परिवार को भी खिलाएं।



Semolina cheesy Pancake

Whenever you want to eat something light in the breakfast, and kids demand for some quick dishes, then make these healthy semolina pancake. Extremely different from the outside pizza and splendidly awesome. It will also be made quickly, as well as cheeses doubles its taste. Put the vegetables of your choice, which is the choice of children or the elderly of your home. Make once, then see how children repeatedly insist on eating it. So let's make, semolina cheesy Pancakes ...... !!!!! 

Take a look -
 

Recipe type Indian
Preparation time 10 minutes 

Cooking time 10 minutes
For serving 2 
Meal type Veg

Ingredients

For Pancakes - 

Semolina 1 cup 
Fresh curd 1 cup 
Gram flour 2 tablespoons
Salt to taste
Eno fruit salt 1 teaspoon 
Oil 2 teaspoons

Topping Ingredients -


Tomato Sauce 2 Tablespoons

Chopped onion 2 tablespoons
Chopped tomatoes 1 finely chopped 
Salt 1 pinch 
Black Pepper powder 1/5 teaspoon 
Cheese grated 1/2 cup
Oregano 1/2 teaspoon
Chilli Flakes 1/2 Tablespoon

Method

  • Take out semolina in a bowl.
  • Add gram flour, salt and yogurt and mix well.
  • Cover mixture for 10 minutes.
  • After 10 minutes the mixure will be slightly thickened.
  • Add 2 tablespoons of water or buttermilk and mix well.
  • The semolina mixture should be very thick so that it does not spread on the pan.
  • Put a little oil or ghee on a nonstick pan and keep it warm.
  • Add eno fruit salt to the mixture of pancake and mix it.
  • Keep in mind that when put the mixture on the pan, mix eno in it and not mix it much.
  • Put 2 tablespoons of pancake mixture on hot pan.
  • Do not spread the solution, leave it like this.
  • Cover slightly for 3 to 4 minutes on low flame.
  • After 3 minutes remove the lid and turn the pancake.
  • On the other hand, just light is enough, it is not to be too red.
  • Turn back the pancake, and turn off the gas.
  • Keep pancake on the pan.
  • Spread the tomato sauce on the pancake.
  • Spread the chopped onions
  • Spread by adding chopped tomatoes.
  • Pour the salt and pepper powder from top.
  • Spread grated cheese.
  • Put Oregono and Chilli flakes.
  • Burn the gas back.
  • Cover the pancake and leave it on a low flame for 2 minutes.
  • Which makes the cheese melted well.
  • Remove the lid after 2 minutes.
  • Turn off the gas and remove the cheezy pancake in a plate.
  • Cut like a pizza and serve hot.
  • Eat yourself and serve your family too.



Comments

Popular posts from this blog

Aloo Chole ki Sabji आलू छोले की सब्जी

हरी मिर्च के टपोरे Hari Mirchi ke Tipore Recipe - Rajasthani Green Chilli Tipore - Mirch ke Tapore | Pickle

कच्चे आलू के चिप्स Raw potato chips

भरवाँ लाल मिर्च का अचार Stuffed red Chilli Pickle

लहसुन लाल मिर्च की तीखी चटनी Red Chutney of Garlic Red Chilli

एक बार छोटे बैंगन की सब्जी इस तरीके से बनाकर देखिये, सब उंगली चाटते रह जाएंगे। Baingan ki Sabji

शाही टोस्ट

कैबेज दाल बड़ा Cabbage lentils Vada

ब्रेड साइड्स से बने कटलेट | Leftover Bread Sides Cutlet