लहसुन लाल मिर्च की तीखी चटनी Red Chutney of Garlic Red Chilli

Recipes in Hindi and English Both with Video

Find me on Facebook : https://www.facebook.com/groups/GarimasYummyRecipes/

FaceBook Page : https://www.facebook.com/pg/GarimasYummyDeliciousRecipes/posts

Find me on Youtube : https://www.youtube.com/channel/UCSeywlNJJbhYSSQVWa6v2PQ/videos

 Easy Tips :  https://www.youtube.com/channel/UCzCWuTAidEy2qMY0Jr691lA 

 




राजस्थान में लहसुन की लाल तीखी चटनी बहुत प्रसिद्ध है। इस तीखी चटनी को खुबा रोटी/ बाजरे की रोटी/ दाल बाटी चूरमा या फिर सादी रोटी के साथ भी परोसते हैं। लहसुन की चटनी स्वाद में बहुत तीखी होती है पर फिर भी खाने में बहुत लाजवाब होती है। लहसुन की चटनी का नाम सुन कर ही मुंह में पानी आ जाता है। लहसुन बहुत फायदेमंद होता है, और लहसुन ही इस चटनी का मुख्य अवयव है। लहसुन की चटनी बनाकर खाना इसके उपयोग का सबसे आसान तरीका होता है। किसी भी भोजन का स्वाद इस चटनी से बढ़ सकता है। इसे बनायें और आनंद उठायें।

एक नजर डालिए - 

रेसिपी प्रकार : इंडियन 
कितने लोगों के लिए : 8 से 10 
तैयारी का समय : 30 मिनट 
पकाने के समय : 5 मिनट 
मील टाइप : वेज 

सामग्री 

साबुत लाल मिर्च 5 से 6 
लहसुन 1 बड़ा 
नमक स्वादानुसार 
तेल 1 छोटी चम्मच 
हींग 1 चुटकी 

विधि 

  • साबुत लाल मिर्च की डंडी तोड़कर अलग कर दें। 
  • लाल मिर्च को पानी मे 30 मिनट के लिए भिगाकर रख दें। 
  • लहसुन की कलियों को अलग कर लें, छीलकर रख दें। 
  • भीगी हुई लाल मिर्च, लहसुन, नमक और 2 बड़े चम्मच पानी को एक साथ मिक्सी में बारीक पीस लें। चटनी तैयार है।
  • कड़ाही में तेल गरम करे, हींग का तड़का दें। 
  • पिसी चटनी को गर्म तेल में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 
  • गैस बंद कर दें। 
  • चटनी को ठंडा करके फ्रिज में डाल दें। इस तरह से तेल में डालकर बनाई हुई चटनी को फ्रिज में रखकर 1 महीने तक भी खा सकते हैं। 
  • बिना तड़का लगी चटनी भी 1 हफ्ते तक रखकर खा सकते हैं। तीखी तीखी चटनी को खाइये और खिलाइए।😊







Red Chutney of Garlic Red Chilli 

In Rajasthan, the red Chutney of garlic is very famous. Serve this chutney with Khuba bread / bajra roti / dal bati churma or plain bread. Garlic cloves are very tasty in taste but still very good in eating. After hearing the name of the garlic chutney water comes in the mouth. Garlic is very beneficial, and garlic is the main ingredient of this sauce. Cooking in the simplest way to use it by making garlic chutney. The taste of any food can increase from this sauce. Make it and enjoy it.

Take a look -


Recipes type: Indian
For how many people: 8 to 10
Preparation time: 30 minutes
Cook time: 5 minutes
Mile type: Veg


Material
 

Whole red chilly 5 to 6
Garlic 1 big
Salt to taste
Oil 1 teaspoon
Asafoetida 1 pinch

Method



  • Break stems of whole red chilli and separate it. 
  • Soak red chillies for 30 minutes in water. 
  • Separate the buds of garlic and peel them. 
  • Grind roasted red chilly, garlic, salt and 2 tablespoons of water together in a mixer.  
  • Chutney is ready.
  • Heat oil in a pan, add asafoetida and Mix the grind chutney in hot oil and mix it well. 
  • Turn off the gas. Cool the sauce and put it in the fridge. 
  • In this way made chutney keep in the fridge and eat it for 1 month. 
  • Simple chutney can also be keep for 1 week. 
  • Eat and serve the tart red chutney....enjoy..😊

Comments

Popular posts from this blog

Aloo Chole ki Sabji आलू छोले की सब्जी

हरी मिर्च के टपोरे Hari Mirchi ke Tipore Recipe - Rajasthani Green Chilli Tipore - Mirch ke Tapore | Pickle

कच्चे आलू के चिप्स Raw potato chips

भरवाँ लाल मिर्च का अचार Stuffed red Chilli Pickle

सूजी के चीज़ी चीले | Semolina cheese Piza

एक बार छोटे बैंगन की सब्जी इस तरीके से बनाकर देखिये, सब उंगली चाटते रह जाएंगे। Baingan ki Sabji

शाही टोस्ट

कैबेज दाल बड़ा Cabbage lentils Vada

ब्रेड साइड्स से बने कटलेट | Leftover Bread Sides Cutlet