हरी मिर्च के टपोरे Hari Mirchi ke Tipore Recipe - Rajasthani Green Chilli Tipore - Mirch ke Tapore | Pickle

Recipes in Hindi and English Both with Video

Find me on Facebook : https://www.facebook.com/groups/GarimasYummyRecipes/

FaceBook Page : https://www.facebook.com/pg/GarimasYummyDeliciousRecipes/posts

Find me on Youtube : https://www.youtube.com/channel/UCSeywlNJJbhYSSQVWa6v2PQ/videos

 Easy Tips :  https://www.youtube.com/channel/UCzCWuTAidEy2qMY0Jr691lA 

 

 

हरी मिर्च के टपोरे


राजस्थानी खाने की पहचान ही तेज मिर्च और मसालों से होती है। राजस्थानी थाली का एक प्रसिद्ध पकवान हरी मिर्च के टपोरे है। दाल बाटी चूरमा हो या फिर बाजरे की रोटी, हर तरह का खाना मिर्च के टपोरे के बिना अधूरा होता है। टपोरे बनाने में बहुत ही आसान और कम समय मे बन जाता है। इसके लिए किसी विशेष तैयारी की जरूरत नही पड़ती। टपोरे को दाल या सूखी सब्जी के साथ साइड डिश के तौर पर सर्व करते हैं। जिसे भी खाने में हरी मिर्च खाना पसन्द हो उन सभी मिर्ची पसन्द लोगो के लिए ही है ये रेसिपी। इसे ताज़ी हरी मिर्च और कुछ ही तेल मसालो के साथ छौंककर बनाया जाता है। इसे फ्रिज में आराम से एक हफ्ते तक रखकर खाया जा सकता है। हरी मिर्च में कई प्रकार के विटामिन पाये जाते हैं, इसमें विटामिन C, विटामिन A और विटामिन K बहुत मात्रा में पाया जाता है। तो आइए चलिए स्वाद बढ़ाते हैं खाने का और बनाते हैं हरी मिर्च के टपोरे......!!!!!

एक नजर डालिए - 

कितने लोगों के लिए 10
रेसिपी टाइप इंडियन 
तैयारी का समय 10 मिनट 
पकाने के समय 5 मिनट 
मील टाइप वेज 

सामग्री 


हरी मिर्च 250 ग्राम 
तेल 1 टेबलस्पून 
जीरा 1/2 टेबलस्पून 
हींग 1/2 टीस्पून 
धनिया पाउडर 1 टेबलस्पून 
हल्दी पाउडर 1 टीस्पून  
अमचूर पाउडर 1 टेबलस्पून 
सौंफ पाउडर 1/2 टेबलस्पून 
नमक स्वादानुसार 

विधि 

  • हरी मिर्च का डण्ठल निकालकर अलग कर दें। 
  • मिर्चो को पानी से धुल कर छान लें। 
  • हरी मिर्च को मनचाहे आकार के छोटे टुकड़ो में काट लें। 
  • कड़ाही में तेल गरम करें। 
  • जीरे का तड़का दें। 
  • जीरा तड़क जाए तो हींग डाल दें। 
  • कटी हुई हरी मिर्च डालकर तेल में मिलाएं। 
  • हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और सौंफ पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। 
  • स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं। 
  • 2 मिनट के लिए गैस धीमी करके कड़ाही ढक दें। 
  • मिर्च को धीमी आंच पर गलने तक पकाएं। 
  • ढक्कन हटाकर चेक करें, मिर्च पक गयी हो तो गैस बंद कर दें। 
  • मिर्च के टपोरे को ठंडा करके किसी जार में भर लें। 
  • 7 से 15 दिनों तक फ्रिज में रखे। 
  •  पराठा, पूड़ी या दाल चावल के साथ सर्व करें।






Green Chilli Tapore | Rajasthani Green Chilli Tapore


Rajasthani food is known only by chillies and spices. A famous dish of Rajasthani plate is green chilli Tapore. Dal bati churma or bajra roti, every kind of food is incomplete without green chilli Tapore. The making of tapore is very easy and in a short time. No special preparation is required for this. Serves as a side dish with lentils or dry vegetables. Anyone who likes to eat green chilli in the food is the only choice for those kind of  people. It is cooked with fresh green chillies, few oil and little spices. It can be eaten by keeping it in the fridge for a 15 days. There are many types of vitamins found in green chilli, in which Vitamin C, Vitamin A and Vitamin K are found in very high quantities. So let's increase the taste of food and make the green chilli Tapore ...... !!!!!Take a look -


For how many people 10

Recipe type Indian
Preparation time 10 minutes 
Cooking time 5 minutes
Meal type veg

Material


Green chilli 250 grams 

Oil 1 tbsp
Cumin seeds 1/2 tbsp
Asafoetida 1/2 tbsp
Coriander Powder 1 tbsp
Turmeric powder 1 tbsp
Dry mango Powder 1 tbsp
Fennel Powder 1/2 tbsp
Salt to taste

 Method

  • Remove the stem of green chili and separate it.
  • Wash the green chillies with water and filter them 
  • Cut green chillies into small pieces of the desired size.
  • Heat oil in a wok or pan.  
  • Temper with cumin If cumin is cracked then put asafoetida.  
  • Add chopped green chillies and mix it in oil. 
  • Mix turmeric powder, coriander powder, dry mango powder and fennel powder and mix well.
  • Add salt to taste.  
  • Cover the pan with a low flame for 2 minutes. 
  • Cook the chilli until it becomes tender ​​on a low flame. 
  • Remove the lid and check if the chilli is cooked, turn off the gas. 
  • Green Chilli Tapore is ready.
  • Cool chilli tapore and fill it in a jar. 
  • Keep in fridge for 7 to 15 days.  
  • Serve with Paratha, Puri or Dal rice.

Comments

Popular posts from this blog

Aloo Chole ki Sabji आलू छोले की सब्जी

कच्चे आलू के चिप्स Raw potato chips

भरवाँ लाल मिर्च का अचार Stuffed red Chilli Pickle

लहसुन लाल मिर्च की तीखी चटनी Red Chutney of Garlic Red Chilli

सूजी के चीज़ी चीले | Semolina cheese Piza

एक बार छोटे बैंगन की सब्जी इस तरीके से बनाकर देखिये, सब उंगली चाटते रह जाएंगे। Baingan ki Sabji

शाही टोस्ट

कैबेज दाल बड़ा Cabbage lentils Vada

ब्रेड साइड्स से बने कटलेट | Leftover Bread Sides Cutlet